बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में तीन गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के अरियरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला और शराब के नशे से जुड़े मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बेलछी बिगहा गांव निवासी दशरथ चौहान और रामपुर गांव निवासी आनंदी शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक शराबी को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिल्सी गांव में छापेमारी कर दशरथ चौहान को गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने रामपुर गांव से आनंदी शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...