बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: मां ने एक साल के बेटे को फेंक दिया पईन में, मौत चिकसौरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की घटना परिजनों की मानें तो महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं पुलिस ने आरोपित महिला को किया गिरफ्तार हिलसा, निज प्रतिनिधि। चिकसौरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। पईन से एक साल के मासूम बच्चे की लाश बरामद की गयी है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मां ने ही उसे पईन में फेंक दिया। बच्चा, पटना जिला के धनरुआ थाना क्षेत्र के पसिया गांव निवासी रवि बिंद का पुत्र था। रवि ने अपनी पत्नी ललिता कुमारी के खिलाफ एफआईआर करायी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की मानें तो महिला मानसिक रूप से बीमार है।

घटना का विवरण ग्रामीणों ने बताया कि रवि, तीन दिन पहले अपनी पत्नी व बच्...