बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- Biharsharif News: फोटो : महिला कॉलेज : नालंदा महिला कॉलेज में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नालंदा महिला महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से पौधरोपण हुआ। छात्राओं ने दर्जनों पौधे लगाकर कॉलेज परिसर को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। एनएसएस पदाधिकारी डॉ. आसिया परवीन ने कहा कि स्वच्छता और हरियाली से गांधीजी का सपना साकार होगा। मौके पर डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. रामधनी पाल, डॉ. नागमणि कुमार, डॉ. एकरामुद्दीन, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. तनवी नंदन, डॉ. शिप्रा भारती मौजूद थीं। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...