बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- Biharsharif News: बिन्द बाजार में दिनदहाड़े हुई घटना, पुलिस से की शिकायत बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में गुरुवार को दिनदहाड़े उचक्कों ने महिला का पर्स काटकर एक लाख रुपये के जेवर उड़ा लिये। घटना की जानकारी होने पर छतरपुर गांव निवासी बैजू यादव की पत्नी आरती देवी ने पुलिस से घटना की शिकायत की है। पुलिस जांच में जुट गयी है। पीड़िता ने बताया कि आधार कार्ड के माध्यम से रुपये निकालने के लिए बाजार आयी थी। कुछ देर उन्हें पता चला कि उनका पर्स किसी ने काट लिया है। पर्स में रखा पांच ग्राम का सोने का लॉकेट, एक जोड़ी चांदी की पायल और 10 हजार रुपये गायब थे। एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा ...