बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- Biharsharif News: महारानी स्थान के पास बनेगा प्याऊ, श्रद्धालुओं को राहत शेखोपुरसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात स्थित महारानी स्थान के पास सोमवार को पेयजल प्याऊ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रोहित मांझी और वार्ड पार्षद रीमा देवी ने इसकी आधारशिला रखी। वार्ड पार्षद ने बताया कि महारानी स्थान पर पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, खासकर छठ व्रतियों और महिलाओं को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए इसका निर्माण शुरू किया जा रहा है। मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि भासो सिंह, कनीय अभियंता वरुण कला, घुटर सिंह, कमलेश सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...