Biharsharif News: महाराजगंज गांव के निकाली गयी कलश यात्रा
बिहारशरीफ, जुलाई 20 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के महाराजगंज देवी स्थान प्रांगन में मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसकी शुरुआत सोमवार को निकाली गयी कलश यात्रा के साथ हुई। यात्रा में करीब 500 श्रद्धालु शामिल हुए। औंगारी सूर्य मंदिर तालाब से कलश में जल भरकर श्रद्धालु देवी स्थान पहुंचे। गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी यात्रा में श्रद्धालुओं ने माता का जयकारा लगाया। डॉ. अनीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि विद्यानंद कुमार, मुन्ना कुमार, रणजीत मिस्त्री, वीरेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से सोमवार की शाम माता रानी का जागरण हुआ। मंगलवार को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 24 घंटे के अखंड-कीर्तन, पूर्णाहूति, हवन, आरती व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.