बिहारशरीफ, नवम्बर 28 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक को पत्र लिखकर मशाल 2026 खेल प्रतिभा खोज अभियान में बोर्ड से प्रस्वीकृत और अनुदानित सभी संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से शामिल कराने का अनुरोध किया है। सचिव नीरज कुमार के पत्र के साथ विद्यालयों की सूची यूडाइस कोड सहित भेजी गई है। पत्र की प्रति सभी डीईओ को भी भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...