बिहारशरीफ, जुलाई 15 -- Biharsharif News: मलीलचक टोला में 3 माह से पानी का संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे लोग नल-जल योजना का बोरवेल खराब, टैंकर के भरोसे बुझ रही आधी आबादी की प्यास सड़क पर ही कपड़े धोने और नहाने को मजबूर हैं ग्रामीण फोटो बरबीघा - मलीलचक टोला में बुधवार को टैंकर से पानी लेकर कपड़े धोतीं महिलाएं। बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की मालदह पंचायत का मलीलचक टोला पिछले तीन माह से भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहा है।

पेयजल संकट की स्थिति

नल-जल योजना के बोरवेल में आई तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति पूरी तरह से बाधित है। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ा है और ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए फजीहत उठानी पड़ रही है। ग्रामीण चमन देवी और बबलू कुमार ने बताया कि गंभीर समस्या की शिकायत पंचायत में आयोजित जनशिकायत शिविर में की गई ...