बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। मलमास मेला में बेहतर काम करने के लिए नगरनौसा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया है। एसपी भारत सोनी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। एसपी ने कहा कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान सभी निर्देशों का निष्ठा से पालन किया। सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण में प्रभावी ढंग से योगदान दिया। सम्मान प्राप्त करने के बाद थानाध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत और आम जनता के सहयोग का परिणाम है। (नगरनौसा से रजनीकांत)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...