बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- Biharsharif News: मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों ने किया नामांकन अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए अबतक एक-एक प्रत्याशी ने भरा पर्चा 17 तक होगा नामांकन, महिला आरक्षित पद पर अबतक नामांकन नहीं शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। शेखोपुरसराय प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को अध्यक्ष, मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य के पदों के लिए कुल आठ उम्मीदवारों ने अपने-अपने पर्चे भरे। अध्यक्ष पद के अर्जुन बिंद, मंत्री के लिए अमरनाथ राम तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए उदय शंकर प्रसाद सिंह, दशरथ बिंद, महेंद्र महतो, मुनारिक बिंद, चंदू बिंद और भोनू बिंद ने नामांकन कराया है। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-उपनिर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक विभिन्न पदो...