बिहारशरीफ, अगस्त 1 -- Biharsharif News: मछली मार्केट : मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एससी-एसटी थाने की पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व दल्लू चौक के समीप स्थित मछली मार्केट में हुई मारपीट की घटना में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शहर के बंगाली पर मोहल्ला निवासी बौद्ध मंडल के पुत्र दीपक मंडल को गिरफ्तार किया है। इसके पूर्व में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...