Biharsharif News: मई गांव में डूबने से बच्चे की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 3 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत थाना क्षेत्र के मई गांव में रविवार की रात पानी भरे पईन में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी। मृतक धर्मेन्द्र कुमार का आठ वर्षीय पुत्र गौरव कुमार है। परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम वह घर से बाहर निकला था। रात तक वापस नहीं लौटा तो खोजबीन करने लगे। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पईन में छहला रहे बच्चे का शव देखकर परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही चीख-पुकार मच गयी। परिजन फिसलकर पईन में गिरने की आशंका जता रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.