बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: फोटो : मंत्री : हिलसा के बनवारीपुर के पास मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी से बुधवार को समस्याएं सुनाते ग्रामीण। हिलसा। बनवारीपुर गांव में मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का ग्रामीणों ने भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा बनवारीपुर संपर्क रेलवे फाटक संख्या 18-सी के लंबे समय से बंद रहने का रहा। ग्रामीणों का कहना है कि फाटक खुलवाने को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से कई बार आश्वासन दिया गया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री प्रमोद ने फाटक का निरीक्षण किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...