बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- Biharsharif News: जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक में शामिल हुए कार्यकर्ता फोटो : बीजेपी-भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय जिला कार्यालय में गुरुवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही रविवार को प्रसारित होने वाले पीएम के मन की गात कार्यक्रम का प्रसारण बूथों पर सुनने का आग्रह कार्यकर्ताओं से किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ता को डिजीटल प्रशिक्षण कराने का भी आग्रह किया गया। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल व जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना भी शामिल हुए। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन...