बिहारशरीफ, नवम्बर 6 -- शेखपुरा मंडल कारा में औचक निरीक्षण Biharsharif News: मंडल कारा में डीएम-एसपी की छापेमारी, नहीं मिला आपत्तिजनक सामान विभिन्न वार्डों और बंदियों के बैरकों की हुई गहन तलाशी डीएम बोले- सुरक्षा और अनुशासन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग फोटो 6मनोज01 - शेखपुरा मंडल कारा का निरीक्षण कर लौटते डीएम शेखर आनंद, एसपी हिमांशु व अन्य पुलिस पदाधिकारी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार की अहले सुबह शेखपुरा मंडल कारा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीएम शेखर आनंद और एसपी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम औचक निरीक्षण और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था, आंतरिक प्रबंधन और निर्धारित सुरक्षा मानकों का जायजा लेने के लिए चलाए गए इस अभियान में अपर समाहर्ता संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी सहित कई ...