बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- Biharsharif News: दीपनगर थाना क्षेत्र के दारोगा बिगहा-कल्याणपुर की घटना बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के दारोगा बिगहा-कल्याणपुर गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। जख्मी रौशन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली, उसके पैर में लगी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जख्मी ने बताया कि वह खेत जुताई कर रहा था। तभी कुछ लोग पहुंचे और रोकने लगे। कहासुनी के बाद शिशुपाल सिंह ने उसे गोली मार दी और भाग गये। उसका आरोप है कि वहां कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे। उन्होंने कुछ नहीं किया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दो सालों से विवाद चल रहा है। एक देसी कट्टा बरामद किया ग...