बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दाहा बिगहा गांव में भूमि-विवाद को लेकर शनिवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट में अर्जुन प्रसाद, अनिल प्रसाद व सरोज देवी जख्मी हो गयी है। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मानें तो 14 कट्ठा जमीन के कारण दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी विवाद में लाठी-डंडे से मारपीट हुई। थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच चल रही है। (हिलसा से मनीष कुमार) यह भी पढ़ें- Banka News: आपसी विवाद को लेकर सहोदर भाईयों में मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...