बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- Biharsharif News: भूमि विवाद में भिड़े दो गुट, 5 घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हथियावां थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। एक पक्ष से दो तो दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है खेती की जमीन को लेकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से परशुराम यादव व उनके भतीजे प्रवीण यादव तो दूसरे पक्ष से गुलेल यादव सहित तीन लोग घायल हो गये हैं। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकद‌मा दर्ज किया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...