बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- Biharsharif News: भूमि विवादों के निपटारे में लायें तेजी, न बरतें लापरवाही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अतिक्रमण हटाने के दिए सख्त निर्देश सहयोग शिविर के आवेदनों की स्थल जांच कर समाधान की हिदायत फोटो 16मनोज03 - अपने कार्यालय में गुरुवार को समीक्षा बैठक करतीं एसडीओ प्रियंका कुमारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को एसडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।

भूमि विवादों के समाधान पर चर्चा बैठक में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कानून व्यवस्था और आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा की गई। एसडीओ ने भूमि विवादों के त्वरित समाधान, लंबित मामलों के निष्पादन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने जमीन से जुड़े...