बिहारशरीफ, सितम्बर 10 -- Biharsharif News: भाजपा के मंडल अध्यक्षों की हुई नियुक्ति शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा द्वारा जिले के सभी आठ मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गयी है। जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेश से सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। शेखोपुरसराय में कुबेर कश्यप को, शेखपुरा पूर्वी में में उषा सिंह को, चेवाड़ा में परमानन्द सिंह को, घाटकुसुम्भा में नीरू यादव को, शेखपुरा दक्षिणी में सुदामा कुमार को, बरबीघा ग्रामीण में गोपाल कुमार को, अरियरी उतरी में नीरज कुमार को व अरियरी दक्षिणी में रवि रंजन कुमार को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...