Biharsharif News: भाजपा के प्रखंड महामंत्री बने शशिभूषण
बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के रायपुर-कोयल बिगहा गांव के पुस्तकालय में शनिवार को भाजपा की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि संत रविदास जयंती समारोह के अवसर पर चलाये जा रहे अभियान की चर्चा की गयी। संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। शेखपुरा निवासी शशिभूषण कुमार को सर्वसम्मति से प्रखंड महामंत्री चुना गया। बैठक में अनिल कुमार, विवेकानंद, प्रभात शंकर, नीतीश कुमार, मुरली मनोहर, संतोष पाण्डेय, राजकुमार, अशोक सिंह आदि शामिल हुए। (थरथरी से रौशन कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.