बिहारशरीफ, जुलाई 13 -- Biharsharif News: भरावपर फ्लाईओवर : दोनों किनारों पर बिखरा है बालू, हो सकती हैं दुर्घटनाएं बालू के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहनों के पहिए फिसलने का बना रहता है डर कई महीनों से बालू की नहीं कराई गई है सफाई रोजाना हजारों वाहनों की होती है आवाजाही, सुरक्षा में हो रही लापरवाही बारिश होने पर फिसलन बढ़ने से बढ़ेगी परेशानी फोटो : फ्लाईओवर : शहर के भरावपर फ्लाईओवर के दोनों किनारे बिखरा पड़ा बालू। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए भरावपर से गगनदीवान मोहल्ला तक करोड़ों रुपये से फ्लाईओवर बनवाया गया था। इसके शुरू होने से आधा घंटा का सफर महज दो से तीन मिनट में पूरा हो रहा है। लेकिन, शहरवासियों को राहत देने वाला यही फ्लाईओवर अब लापरवाही के कारण हादसों का कारण बनता जा रहा है। पूरे फ्लाईओवर के दोनों किनारों पर म...