Biharsharif News: बढ़िया स्कूल की जांच की मांग
बिहारशरीफ, अक्टूबर 22 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के बढ़िया उत्क्रमित मध्य विद्यालय की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से गुहार लगायी है। उन्होंने यहां की पढ़ाई-लिखाई, विकास मद की राशि का उपयोग के साथ ही मध्याह्न भोजन व्यवस्था की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां रविदास टोला, मांझी टोला प्राथमिक विद्यालय भी चल रहा है। इस स्कूल का मध्याह्न भोजन भी महज कागजों पर ही चल रहा है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 8 माह से बीईओ का पद खाली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.