Biharsharif News: बैठक में दशहरा की तैयारी पर हुई चर्चा
बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- Biharsharif News: हिलसा, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर माता महाकाली मंदिर पूजा कमेटी की बैठक हुई। मुख्य संरक्षक सुरेन्द्र प्रसाद ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पूजा उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंदिर की रंगाई-पुताई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बार भक्ति जागरण, गंगा महाआरती सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। दशहरा के दौरान माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। (हिलसा से मनीष कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.