बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: बेन। पुलिस ने गश्ती के दौरान कोसनारा गांव निवासी सोम कुमार (28), पिता अर्जुन चौधरी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। जांच में नशे की पुष्टि हुई। वहीं बिशनपुर गांव निवासी वारंटी मनोज यादव, पिता बृहमदेव यादव को भी गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...