बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- Biharsharif News: फोटो : बेन किसान-बेन में शुक्रवार को खरीफ बीज लेते किसान। बेन, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड में किसानों के बीच खरीफ बीज का वितरण किया जा रहा है। बीएओ कृष्ण मुरारी व किसान सलाहकार देवनारायण ने बताया कि कुल स्टॉक का 10 प्रतिशत बीज बचा है। एक-दो दिन में इनका भी वितरण कर दिया जाएगा। शुक्रवार को भी काफी संख्या में किसान बीज लेने पहुंचे। किसानों ने कहा कि उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से फसल की पैदावार बढ़ती है। (बेन से सुधीर प्रसाद)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...