बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- Biharsharif News: बेन, निज संवाददाता। स्थानीय थाना में तैनात चौकीदार संजीव नयन का गुरुवार की रात अचानक निधन हो गया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। गुरुवार को ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ गयी। उन्होंने इसकी जानकारी थाना के अधिकारियों को दी। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गयी। आनन-फानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले गये। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनके निधन की खबर से थाना परिसर में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रविराज सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे ईमानदारी से ड़्यूटी निभाते थे। (बेन से सुधीर प्रसाद)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...