बिहारशरीफ, अक्टूबर 25 -- स्वर्ण व्यवसायी से लूट और गोलीबारी Biharsharif News: बेनार मोड़ से ही बदमाश, स्वर्ण व्यवसायी का कर रहे थे पीछा सीसीटीवी फुटेज से घटना की कड़िया जोड़ने में जुटी पुलिस दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के भैरो बिगहा गांव के पास शनिवार की शाम बदमाशों से स्वर्ण व्यवसायी से 50 ग्राम सोना लूट लिया था। विरोध करने पर बेनार मोड़ के पास दुकान चलाने वाले बरबीघा थाना क्षेत्र के फैजाबाद मोहल्ला निवासी सोनू कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। जख्मी का इलाज पटना में चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से इस घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाश, बेनार मोड़ से ही व्यवसायी का...