बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- सुगिया मोड़ पर सड़क हादसा Biharsharif News: बेकाबू कार ने बाइक और टोटो में मारी टक्कर, 5 घायल, 2 गंभीर सुगिया मोड़ के पास बरबीघा-वारिसलीगंज मुख्य सड़क पर हुआ हादसा कार ने पहले बाइक सवार को उड़ाया, फिर टोटो से जा भिड़ी शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुगिया मोड़ के समीप बरबीघा-वारिसलीगंज मुख्य सड़क पर एक बेकाबू कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा (टोटो) से जा भिड़ी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार समेत कुल पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, कार शेखोपुरसराय से बरबीघा की तरफ तेज गति से जा रही थी। सुगिया मोड़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे जा रहे टोटो पर जा...