बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: हिलसा थाना क्षेत्र के कुर्मिया बिगहा गांव में हुई घटना हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुर्मिया बिगहा गांव में बुधवार की सुबह सांप ने बुजुर्ग को काट लिया। ग्रामीणों की मानें तो इलाज कराने की बजाय परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में लग गये। इस वजह से 74 वर्षीय छोटू बिंद की जान चली गयी। परिजनों ने बताया कि नींद में ही सांप ने उनके हाथ में डंस लिया। उन्होंने किसी तरह सांप को भगाया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर ओझा के पास चले गये। झाड़-फूंक के दौरान उनकी तबियत अधिक खराब हो गयी। इसके बाद उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने करीब एक घंटे तक इलाज करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। (हिलसा से मनीष कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...