बिहारशरीफ, अगस्त 1 -- Biharsharif News: बीमिम्स के वार्डों में बेडसाइड थूकदान नहीं, गंभीर रोगियों की बढ़ी मुश्किलें चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को हो रही परेशानी संक्रमण नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था पर भी उठ रहे सवाल फोटो : मेडिकल कॉलेज : पावापुरी मेडिकल कॉलेज। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स) पावापुरी में भर्ती गंभीर मरीजों के लिए बेड के पास आवश्यक स्पिट कंटेनर (थूकदान) या कचरा पात्र की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को रोजाना काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मरीजों को हो रही परेशानी विशेष रूप से ऐसे मरीज, जो उठकर चलने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें थूक, बलगम अथवा अन्य अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण में दिक्कत होती है। ऐसे में परिजनों को ही हाथ या प्लास्टिक में इसे ले जाकर बाहर फेंकना पड़ रहा है।...