बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत बीडीओ कक्ष में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने चेरण गांव निवासी मृतक सोनू कुमार की मां शांती देवी को 20 हजार का चेक दिया। नाजिर अनिल कुमार ने कहा कि दो जुलाई की रात कृष्णा प्रसाद के पुत्र सोनू को हरनौत बाजार में कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया था। पटना में इलाज के दौरान तीन जुलाई को उनकी मौत हो गयी थी। पारिवारिक लाभ के तहत यह चेक आश्रित को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...