Biharsharif News: बीआरसी में दिव्यांग बच्चों की आज होगी जांच
बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के छह से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की जांच के लिए 31 अगस्त को बीआरसी चंडी में शिविर लगेगा। इसमें बच्चों का यूडीआईडी (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) बनाने के साथ सहाय्य उपकरण के लिए जांच व चयन किया जाएगा। बीईओ सुमित कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ बच्चों की जांच कर उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण के लिए चयन करेंगे। सभी समावेशी शिक्षा कर्मियों को पात्र बच्चों का पहले से पंजीकरण कराने और शिविर से एक दिन पूर्व उनकी विवरणी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र बच्चों को शिविर में पहुंचाने की अपील की, ताकि कोई भी बच्चा यूडीआईडी और सहाय्य उपकरण के लाभ से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News मैरवा में सोमवार को दिव्यांग बच्चों के लिए लगेगा शिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.