बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: बिन्द सीएचसी का एक्स-रे मशीन एक माह से खराब, मरीज परेशान एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को निजी जांच केन्द्रों का लेना पड़ रहा सहारा फोटो : बिंद सीएचसी : बिन्द सीएचसी में एक माह से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन। बिन्द, निज संवाददाता। चार प्रखंडों की करीब एक लाख की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) का हाल खास्ताहाल है।

एक्स-रे मशीन की खराबी सीएचसी में इलाज की शुरुआत होने के एक माह बाद ही चार सप्ताह से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्हें एक्स-रे जांच के लिए निजी जांच केन्द्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस अस्पताल में बिन्द, सरमेरा, रहुई व अस्थावां प्रखं...