बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव से शराब पीते बिन्द पंचायत के विकास मित्र राजेश कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि विकास मित्र के अलावा नौरंगा के रविशंकर कुमार, अनुज प्रसाद, नीरपुर गांव पंकज कुमार व रौशन कुमार को पकड़ा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नीरपुर गांव में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज कर सभी को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...