बिहारशरीफ, नवम्बर 6 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय बस पड़ाव के पास गुमटी से 22 केन बीयर बरामद की गयी है। धंधेबाज कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी। एफआईआर दर्ज कर आरोपित को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...