बिहारशरीफ, अक्टूबर 22 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेनार-सकसोहरा मार्ग पर बुधवार की रात जैतीपुर मोड़ के समीप बाइक व ई-रिक्शा में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर निवासी पृथ्वी कुमार, चंदन कुमार व रिक्शा चालक, महद्दीपुर गांव निवासी राजू कुमार जख्मी हो गये। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...