Biharsharif News: बिन्द में अज्ञात वाहन के धक्के से दो जख्मी
बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- Biharsharif News: फोटो : बिन्द जख्मी-बिन्द अस्पताल में सोमवार को घायलों का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर जहाना मोड़ के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये। जख्मी सरमेरा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी किशोर कुमार व ललन राम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बिन्द में बाइक की टक्कर में युवक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.