बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: बिन्द फोरलेन से चोरी हुई बाइक हरनौत से बरामद पेट्रोल खत्म होने पर सड़क किनारे गाड़ी छोड़कर भागा शातिर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिन्द फोरलेन के समीप से चोरी हुई एक बाइक को पुलिस ने हरनौत से लावारिस हालत में बरामद कर लिया है। हालांकि, बाइक की चोरी करने वाला शातिर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

चोरी की घटना बताया जाता है कि सदरपुर गांव निवासी सूर्यमणि कुमार ने 25 जून की रात फोरलेन के समीप एक निजी विद्यालय के सामने अपनी बाइक खड़ी की थी और सोने चले गए थे। सुबह उठने पर बाइक वहां से गायब थी। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने पर एक युवक मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोलकर उसे ले जाते दिखा था। बाइक मालिक की शिकायत पर...