बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- Biharsharif News: राजगीर, निज संवाददाता। वन विभाग की टीम ने पावापुरी थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव में चल बिना लाइसेंस के चल रहे दो आरा मिलों को सीज कर दिया है। वहां से लकड़ी व उपकरण जब्त किये गये हैं। राजगीर वन क्षेत्र के पदाधिकारी श्याम कुमार पांडेय ने बताया कि चोरसुआ में अनुज मिस्त्री और दिनेश मिस्त्री के आरा मिलों पर कार्रवाई की गयी है। हालांकि, छापेमारी से पहले ही दोनों संचालक फरार हो गये। रेंजर श्याम कुमार पांडेय के नेतृत्व में फॉरेस्टर आमोद कुमार व 40 वनकमियों की टीम ने कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...