बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- बिंद में कलश यात्रा और नवरात्र अनुष्ठान Biharsharif News: बिंद : 601 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, 16 से गूंजेगी रामकथा अयोध्या के कथावाचक मुक्तामणी शास्त्री सुनाएंगे संगीतमय रामकथा 23 को माता के विशाल जागरण के साथ होगा समापन फोटो बिंद दुर्गा : बिन्द बाजार में रविवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य श्रद्धालु। बिंद, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को बिंद बाजार के मां विंध्यवासिनी मंदिर में कलश स्थापना के साथ देवी की आराधना शुरू हो गई। कलश स्थापना से पहले 601 कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं ने माथे पर कलश रखकर भव्य शोभायात्रा निकाली। 'जय माता दी' के जयकारों और गाजे-बाजे से पूरा बाजार भक्ति के रंग में डूब गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भरा गया जल: शोभायात्रा में बिंद के अलावा मीरा...