बिहारशरीफ, अक्टूबर 17 -- Biharsharif News: कथावाचक ने सुनाई नटखट कान्हा की मनोहारी लीलाएं फोटो : पावापुरी कथा-पावापुरी में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते अमित कृष्ण दास जी महाराज। पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उल्लास के बाद शुक्रवार की रात श्रीमद्भागवत कथा में उनकी बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया गया। कथावाचक श्री अमित कृष्ण दास जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण शैली में बालकृष्ण की नटखट अदाओं, मनमोहक मुस्कान और अलौकिक लीलाओं का ऐसा चित्रण किया कि श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन का प्रसंग नहीं हैं, बल्कि उनमें जीवन के गहरे आध्यात्मिक संदेश भी छिपे हैं। बालकृष्ण की माखन चोरी, ग्वाल-बालों के साथ क्रीड़ा और माता यशोदा के साथ उनकी वात्सल्यपूर्ण ली...