बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की मीरनगर पंचायत के कबीरचक गांव में भगवान इंद्र को खुश करने के लिए सोमवार से तीन दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। पूरा गांव हरे राम हरे कृष्ण... के जाप से गुंजायमान हुआ। नवल यादव, बिंदेश्वर यादव, पोखी यादव, राजबल्लभ यादव व अन्य ने कहा कि बारिश नहीं होने से खेती बाड़ी प्रभावित हो रही है। कीर्तन में मीरनगर, नरसिंहपुर बढ़िया, चुहरचक समेत अन्य गांवों की मंडलियां शामिल हैं। इंद्रदेव यादव, अजय पासवान, अरुण यादव व अन्य इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- Garhwa News: अखंड हरि कीर्तन का समापन यह भी पढ़ें- Bhabua News: अखंड हरि कीर्तन के दौरान हुई झमाझम बारिश यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतडीहा उत्तरवाहिनी शिव मंदिर में मां गंगा की भव्य आरती का आय...