बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: बारिश की बेरुखी से खेतों में दरारें, किसानों पर बढ़ रहा सिंचाई का बोझ पावापुरी और बरबीघा में मानसून की बेरुखी से धान की फसल पर मंडराया संकट बिजली की आंख-मिचौली और विभाग के दावों से किसानों में गहरा आक्रोश फोटो पावापुरी खेत: पावापुरी में बारिश के अभाव में सूखते धान के खेत और जमीन में पड़ीं दरारें। बरबीघा खेत: मानसून की बेरुखी और सिंचाई संकट के कारण मुरझाती फसल को देखते निराश किसान।

मानसून की बेरुखी का प्रभाव पावापुरी/बरबीघा, हि.सं./नि.सं। सावन का महीना लगभग बीतने को है। लेकिन, मानसून की बेरुखी ने किसानों को घुटनों पर ला दिया है। बारिश नहीं होने के कारण पावापुरी (गिरियक प्रखंड) और बरबीघा के धान के खेतों में चौड़ी दरारें पड़ गई हैं और लहलहाती फसलें सूखने के कगार पर हैं। एक-एक बूंद पानी को तरस रहे किस...