बिहारशरीफ, जुलाई 30 -- Biharsharif News: सावन 05 बाबा धनेश्वरनाथ भरते हैं खाली झोली, सावन में उमड़ता है भक्तों का सैलाब निःसंतानों को संतान और निर्धनों को धन मिलने की है गहरी मान्यता कभी पंचाने नदी के तट पर स्थापित हुआ था काले पत्थर का आकर्षक शिवलिंग परिसर में मौजूद बुढ़वा महादेव और 1934 में बने हनुमान मंदिर में भी जुटती है भारी भीड़ फोटो: धनेश्वर धाम: बिहारशरीफ के धनेश्वरघाट मोहल्ले स्थित प्राचीन बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के धनेश्वरघाट मोहल्ले में स्थित करीब 350 वर्ष पुराना बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर लोगों की अगाध आस्था व विश्वास का केंद्र है। मान्यता है कि इस चौखट पर सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। बाबा की कृपा से निःसंतान दंपतियों की सूनी गोद भर जाती है और निर्धनों को धन की प्राप्ति होती है। आम दि...