बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- Biharsharif News: बाजिदपुर के तालाब में डूबने से बालक की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव के तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। मृत गांव के ही बटोरन चौधरी का पुत्र मुकेश कुमार है। बताया जाता है कि बालक खेलने के दौरान आंगनबाड़ी केद्र के समीप बने तालाब में जा गिरा और डूब गया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी तब हुई, जब शव पानी के ऊपर आया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के समय घर के लोग रोपनी करने गये हुए थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दोस्तों संग पोखर में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...