बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: बाइक हादसे में सड़क पर गिरे दम्पती, विधायक ने पहुंचाया अस्पताल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - चेवाड़ा रोड में एकसारी बिगहा मंदिर के पास बाइक पर सवार एक दम्पति घायल होकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। संयोगवश उसी समय शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी का काफिला चेवाड़ा जा रहा था। दम्पत्ति को सड़क पर देखकर विधायक ने कार रोकी और दम्पति को वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घायल दम्पति बिहारशरीफ के अनिल कुमार व उनकी पत्नी प्रतिमा देवी है। दोनों बाइक से सिकंदरा की ओर जा रहे थे, तभी मंदिर के समीप डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरकर घायल हो गये। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...