बिहारशरीफ, जुलाई 13 -- Biharsharif News: बाइक हादसे में दो युवक घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - चेवाड़ा रोड में बसंत गांव के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चेवाड़ा के पिंटू कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है। पत्रकार अरबिंद आनन्द की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बकरी बचाने के क्रम में हादसा हुआ है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...