Biharsharif News: बाइक सवार गिरा निर्माणाधीन पुल के नीचे, मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 16 -- Biharsharif News: थरथरी थाना क्षेत्र के थरथरी के पास हुआ हादसा थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के थरथरी के पास शनिवार की देर शाम बाइक समेत युवक निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गया। हादसे में मेहत्रावां गांव निवासी दिनेश बिंद के 26 वर्षीय पुत्र सोहराय बिंद की मौत हो गयी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुल के पास किसी तरह का सावधानी का बोर्ड नहीं था। इसी वजह से युवक हादसे का शिकार हो गया। परिजनों की मानें तो देर शाम में वह बल्ब लाने के लिए बाजार गया था। भतहर बाजार में बल्ब नहीं मिला तो वह थरथरी बाजार जा रहा था। इसी दौरान पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिहार लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। रविवार को इलाज के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.