बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, चालक घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - कुसुंभा रोड में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी। हादसे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिएसदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान सिरारी गांव निवासी अरुण शर्मा के रूप में हुई है। चालक बाइक से कुसुम्भा मार्ग होते हुए शेखपुरा लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...